हरदोई, जनवरी 26 -- हरदोई, संवाददाता। कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम गाजू नरपत खेड़ा में किशोर का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकते मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। गाजू नरपत खेड़ा गांव के रहने वाले 13 वर्षीय अजीत कुमार गांव के ही एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा 4 का छात्र था। अजीत कुमार का शव गांव में एक छोटे पेड़ पर गमछे के सहारे लटका मिला। सुबह ग्रामीणों ने जब शव को देखा तो तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.