सिद्धार्थ, अक्टूबर 11 -- सोहना (सिद्धार्थनगर), हिन्दुस्तान संवाद। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के डोकम अमया गांव में शनिवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान अतीउल्लाह (22) पुत्र शेर बहादुर निवासी डोकम अमया के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के डोकमअमया गांव निवासी अतीउल्लाह शुक्रवार दोपहर से लापता था। परिजनों ने देर रात तक उसकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह गांव के पश्चिम स्थित आम के बाग में कुछ चरवाहों ने पेड़ पर फंदे से लटका शव देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि वह फंदे से लटक रहा है। यह देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.