रांची, मई 20 -- झारखंड की राजधानी रांची में आज फिर आसमान से बारिश आफत बनकर आई। कई जगह पेड़ उखड़ गए तो वहीं सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला। इस कुदरती आफत में एक व्यक्ति के मौत की भी खबर है। जोरदार बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगह बिजली भी गिरी हैं। दो व्यक्तियों के भी घायल होने की खबर है। दोनों को राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।कहां कितना नुकसान? राजधानी रांची में मंगलवार को हुई बारिश के बीच जिले में जगह-जगह वज्रपात की भी घटनाएं हुई हैं। तेज हवा के कारण शहर में कई स्थानों पर पेड़ टूटकर और उखड़कर सड़कों पर धराशायी हो गए। कई स्थानों पर जाम के भी हालात पैदा हो गए। शहर के हृदय स्थल माने जाने अलबर्ट एक्का चौक के पास भी भीषण जाम लग गया। रांची के कोकर इंडस्ट्रीयल एरिया के पास एक विशालकाय पेड़ के गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.