सासाराम, सितम्बर 5 -- संझौली, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सुसाड़ी गांव के समीप गुरुवार रात बड़ा हादसा टल गया, जब आरा-सासाराम मुख्य पथ पर अचानक तीन विशाल पेड़ गिर गए। घटना रात करीब 11 बजे की है। बताया जाता है कि एक साथ पेड़ गिरने से मुख्य पथ पर दोनों लेन में आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। वहीं सड़क पर दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शिव कुमार मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क से पेड़ हटाने का कार्य शुरू कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरे हुए पेड़ों की टहनियां और तने इतने बड़े थे कि सामान्य संसाधनों से हटाना संभव नहीं था। इसके लिए कटर मशीन मंगाई गई। मशीन से लगातार दो घंटे की मशक्कत के बाद सड़क को पूरी तरह से साफ किया गया। बताया कि रात 11 बजे लेकर पेड़ ह...