नसं, जून 25 -- बिहार की नवादा पुलिस ने ऑपरेशन फायरवॉल के तहत बड़ी कार्रवाई की है। वारिसलीगंज थाना क्षेत्र की चकवाय पंचायत के दक्षिण बाघी मैदान में पुलिस ने छापेमारी कर 9 साइबर अराधियों को रंगेहाथों दबोच लिया। ये सभी पेड़ के नीचे बैठकर भोले-भाले लोगों के साथ साइबर ठगी कर रहे थे। वे फोन कर लोगों को लोन देने का झांसा देकर पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस का छापा पड़ते ही सभी इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने 9 अपराधियों को पकड़ लिया और बाकी भाग निकले। पकड़े गए अपराधियों से 11 एंड्रॉयड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल, डेटा शीट एवं डायरी बरामद हुई है। साइबर ठग फाइनेंस समेत विभिन्न कंपनियों के नाम पर भोले-भाले लोगों से ठगी कर रहे थे। गिरफ्तार जालसाजों में सुधांशु पटेल, चकवाय ग्रामीण निवासी विक्की कुमार, राजेश कुमार, सुधीर ठाकुर, गौतम पासवान, अरविंद पंडित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.