गोंडा, फरवरी 9 -- मेहनौन, संवाददाता। बिना अनुमति सागौन के पेड़ काटने से मना करना वनरक्षक को भारी पड़ गया। नाराज ठेकेदार और उसके साथी ने न सिर्फ अपशब्द कहे, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित वनरक्षक की तहरीर पर इटियाथोक पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी समीर रंजन चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वन विभाग की कटरा रेंज अंतर्गत रुपईडीह बीट में वनरक्षक के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि करीब एक सप्ताह पहले दो लोग खरगूपुर क्षेत्र में सागौन के पेड़ कटान के लिए लगातार फोन कर दबाव बना रहे थे। बिना वैध अनुमति पत्र के पेड़ काटने से उन्होंने इनकार कर दिया। इसी से नाराज होकर बीते पांच फरवरी को दोनों आरोपी विभागीय पौधशाला भवानीपुर उपाध्याय पहुंच गए और वहां फिर ...