नई दिल्ली, जनवरी 20 -- दुनिया अनोखी चीजों से पटी पड़ी है। इस दुनिया में तरह-तरह के जीव-जन्तु और पेड़-पौधे पाए जाते जिनके बारे में जानकर आपको यकीन तक नहीं होगा। यदि हम कहें कि दुनिया में एक ऐसा पेड़ है जिसे काटने से इस तरह 'खून' निकलता है कि जैसे लगता है मानो किसी हाड़-मांस के जीव को काटा जा रहा हो। इस 'खून' से कठिन से कठिन रोग ठीक हो सकते हैं। क्या यह 'खूनी पेड़' सच में अस्तित्व में है या यह सिर्फ एक मनगढ़ंत कहानी है? तो बता दें यह कोई कल्पना नहीं है, दरअसल एक ऐसा पेड़ है जिसे काटने पर उसके अंदर से लाल रंग का तरल पदार्थ निकलता है। इस पेड़ का नाम 'ड्रैगन ब्लड' है। इस द्रव के स्राव के कारण पौधे का यह नाम रखा गया है। तरल पदार्थ खून जैसा दिखता है। ड्रैगन ब्लड पेड़ आमतौर पर उच्च तापमान में विकसित हो सकता है। यह सदाबहार पेड़ आमतौर पर अरब सागर क...