हापुड़, मार्च 20 -- सिंभावली थाना पुलिस ने सागौन व अन्य कीमती पेड़ों को काटकर चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्यों के कब्जे से पुलिस ने सागौन की करीब 12 लाख रुपये की चोरी की गई लकड़ी, 4050 रुपये, तमंचा, वारदात में प्रयुक्त टाटा पिकअप और दो आरी मय ब्लेड के बरामद की है। गिरोह के सदस्य गढ़मुक्तेश्वर बाबूगढ़ और सिंभावली क्षेत्र में सक्रिय थे। आरोपियों ने इन थाना क्षेत्रों में तीन वारदातों को अंजाम दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि सिंभावली थाना प्रभारी सुमित तोमर को मुखबिर से सूचना मिली कि नवादा नहर की पटरी के पास से सागौन के पेड़ काटकर चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.