रामपुर, मई 8 -- पेड़ काटने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लाठीडन्डे चले, जिसमें पांच लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से तीन की हालत गंभीर होने पर रामपुर रेफर कर दिया गया। गांव निवासी सत्यपाल और ब्रजलाल पक्ष के बीच विवाद चला आ रहा है। बुधवार को दोनों पक्ष पेड़ काटने के आरोप-प्रत्यारोप के साथ भिड़ गए। दोनों पक्षों का एक-दूसरे पर उनके यूकेलिप्टस के पेड़ काटने का आरोप है। मारपीट में एक पक्ष के सत्यपाल, गिरीराज, विकास और दूसरे पक्ष के दिनेश व ब्रजलाल जख्मी हो गए। सीएचसी से हालत गंभीर होने पर दिनेश, ब्रजलाल व सत्यपाल को रामपुर रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.