फतेहपुर, जनवरी 25 -- खखरेरु। थाना क्षेत्र के भीमपुर गांव निवासी विक्रम सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी निजी भूमि पर खड़े सागौन के आधा दर्जन से अधिक पेड़ों को लकड़ी ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर काटकर धराशायी कर दिया। जब उसने मौके पर पहुंचकर पेड़ काटने का कारण पूछा तो आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इससे पीड़ित और उसका परिवार भयभीत है। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश ने बताया कि जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...