कौशाम्बी, अगस्त 18 -- मंझनपुर, संवाददाता। पिपरी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी गामा पुत्र केसरी प्रसाद ने बताया कि रविवार की शाम उसका छोटा भाई साझो का महुए का पेड़ साथियों संग मिलकर कटवा रहा था। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे रोहित को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी भाई व उसके साथियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.