बिजनौर, फरवरी 24 -- पेड़ काटने की अनुमति के बदले वन विभाग रेंज धामपुर के एक अधिकारी के नाम पर धन मांगने की ऑडियो वायरल हो रही है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। वहीं डीएफओ ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी रामनारायण त्यागी के पौत्र ने पुराने व फल रहित आम के पेड़ों को कटवाने की अनुमति के लिए वनविभाग में आवेदन किया था। वनविभाग ने जांच की और 30 पेड़ों की सूची बना फाईल उद्यान विभाग को भेज दी। उद्यान विभाग ने जांच की और 17 पेड़ों को फलरहित व रोगग्रसित पाया और इन 17 पेडों के काटने की सहमति प्रदान कर दी। बताया जाता है कि फाइल जब दोबारा से वन विभाग के पास पहुंची तो वहां से एक अधिकारी के मान सम्मान के नाम पर 17 हजार रुपये की डिमांड की गई। मामले में डीएफओ बिजनौर का कहना ह...