हरिद्वार, मार्च 19 -- पथरी क्षेत्र के गांव धनपुरा में ग्राम समाज की भूमि से अवैध पेड़ कटाई के मामले में बुधवार को ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उपजिलाधिकारी ने मामले में जांच के आदेश जारी किए हैं और राजस्व विभाग की टीम जांच में जुटी है। जांच में पता चला है कि ग्राम समाज की भूमि से कई यूकेलिप्टस के पेड़ काटे गए हैं। लेखपाल बृजेश ने पेड़ों की कीमत का आकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दी है। मामले में शामिल लोगों पर जल्द ही जुर्माने की कार्रवाई हो सकती है। उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह का कहना है कि पेड़ काटने के मामले में जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.