आगरा, फरवरी 20 -- जनपद में आम के बागों में पेड़ों पर फूल आने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बागों के मालिक आम की पैदावार के लिए मौसम अनुकूल रहने से काफी राहत महसूस कर रहे हैं। ऐसे में आम के पेड़ पर फूल आने के बाद उसकी देखभाल करने व उचित प्रबंधन करने का अनुकूल समय है। जिले में 1715 हैक्टेयर भूमि में आम के बाग है। इनमें हर वर्ष 25 हजार मीट्रिक टन से अधिक पैदावार होती है। कासगंज के मोहनपुरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के उद्यानिक की वैज्ञानिक डा. अंकित सिंह भदौरिया ने कहा कि फरवरी माह आम के बागानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इन दिनों आम के पेड़ों पर मंजर आना प्रारंभ हो गया है। ऐसे में उचित प्रबंधन अपनाने से मंजर आने की प्रक्रिया बेहतर होगी जिससे अच्छा उत्पादन प्राप्त हो सकेगा। बागवानों को कुछ विशेष सावधानियां रखने की जरूरत है। कीटनाशक दव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.