बोकारो, अगस्त 9 -- डीपीएस बोकारो में शुक्रवार को रक्षाबंधन का उत्सव अनूठे अंदाज में मनाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने प्राचार्य डॉ. ए एस गंगवार के निर्देशन में वृक्षाबंधन के नाम से यह त्योहार मनाया। बच्चों और शिक्षकों ने पेड़ों को बड़े आकार की राखी बांधकर उनकी रक्षा करने व प्रकृति की हरियाली बचाए रखने का संकल्प लिया। सीनियर इकाई में बारी-बारी से विभिन्न पेड़ों पर राखियां बांधी गईं। प्राचार्य डॉ. गंगवार ने सभी को रक्षा बंधन की बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार भाई-बहनों के बीच प्रेम, स्नेह, सुरक्षा और जिम्मेदारी के बंधन का प्रतीक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.