महाराजगंज, जनवरी 26 -- कोल्हुई, हिन्दुस्तान संवाद। कोल्हुई कस्बे के एक हॉस्पिटल में ऑपरेशन से पेट से जुड़ी जुड़वा बच्चियों के जन्म से कौतूहल बन गया है। दोनों बच्चियां एक दूसरे से पेट से जुड़ी हैं। बृजमनगंज क्षेत्र के करमहा चौराहा निवासी सनोज शर्मा ने अपनी पत्नी मंजू को प्रसव पीड़ा के बाद शनिवार को इस हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों की टीम ने जांच पड़ताल के बाद सिजेरियन से डिलीवरी कराने का निर्णय लिया। आपरेशन के बाद दो बच्चियो ने जन्म लिया। डॉक्टर उस समय हैरान रह गए, जब देखा कि दोनों बच्चियों का पेट आपस मे जुड़ा हुआ है। इसे परिजन भी देख स्तब्ध रह गए। डिलीवरी के बाद जच्चा बच्चा स्वस्थ्य हैं। महिला को इससे पहले भी दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र 3 वर्ष और पांच वर्ष है। सनोज इस बाद को लेकर परेशान है कि दोनों बच्चियो का इलाज कहां पर हो, जिससे दोनो...