बागपत, फरवरी 10 -- बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बिलौचपुरा गांव में तीन दिन पहले हुई हमले की घटना में घायल महिला के गर्भ में पल रहे छह माह के शिशु की मौत हो गई। जिसके बाद पीड़ित परिजन शिशु के शव को लेकर एसपी ऑफिस पर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। पीड़िता रानी ने बताया कि वह छह माह की गर्भवती थी। गत छह फरवरी को पड़ौस का रहने वाला युवक दीवार फांदकर घर में घुसा और परिवार की एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। युवक के पिता को उलहाना दिया, तो आरोपी और उसके परिजनों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। उसके पेट पर भी लात मारी गई। जिससे वह गंभीर रूप में घायल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसने कई युवकों को पकड़ लिया और उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर दी।...