जयपुर, अक्टूबर 13 -- शहर के SMS हॉस्पिटल में सोमवार को एक बेहद ही अनोखी और चुनौतीपूर्ण सर्जरी हुई, जिसमें नागौर के 34 वर्षीय युवक के पेट और आंत से घड़ी, नट-बोल्ट, रबड़, कंचा और लोहे के टुकड़े निकाले गए। यह ऑपरेशन लगभग 3 घंटे तक चला और डॉक्टरों की टीम ने मरीज की जान बचाने के लिए वीडियो असिस्टेड थोरेसिस सर्जरी (VATS) पद्धति का इस्तेमाल किया। जानकारी के अनुसार, युवक ने कुछ दिन पहले नट-बोल्ट निगल लिए थे। इसके बाद उसने घड़ी भी निगल ली, जो उसकी खाने की नली (आहार नली) में फंस गई। इस कारण उसे लगातार उल्टी और पेट में तेज दर्द की समस्या होने लगी। डॉक्टरों के अनुसार, युवक इस दौरान सामान्य रूप से खाना भी नहीं खा पा रहा था। युवक को परिजनों ने 9 अक्टूबर को इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहाँ मरीज की जांच करने पर पता चला कि उसके आहार नली, पेट और बड़ी आंत में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.