हेमंत राजौरा, फरवरी 25 -- एम्स दिल्ली के डॉक्टरों ने एक अनोखे और जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 17 साल के एक लड़के को नई जिंदगी दी है। इस लड़के के जन्म से ही उसके पेट पर दो अतिरिक्त पैर थे, जो दरअसल उसके अधूरे विकसित जुड़वां भ्रूण का हिस्सा थे। गर्भ में अविकसित बच्चे के पैर उसके दूसरे विकसित बच्चे के शरीर में जुड़े हुए थे। समय के साथ ये पैर बढ़ते जा रहे थे और आंतरिक अंगों पर दबाव डाल रहे थे, जिससे उसकी जान को खतरा था।जैसे गोदी में दूसरा बच्चा हो डॉक्टरों ने बताया कि यह बच्चा हमारे पास कई अस्पतालों में होकर आया। जब यह हमारे पास आया तो इसके पेट को कपड़े से ढका हुआ था तो ऐसा लग रहा था कि जैसे इसकी गोदी में दूसरा बच्चा है। जब इसके ऊपर से कपड़ा हटाया गया तो हम दंग रह गए।देश का पहला ऐसा ऑपरेशन एम्स के डॉ. कृष्णन ने बताया कि यह इस उम्र के...