सासाराम, मार्च 8 -- चेनारी, एक संवाददाता। मध्य विद्यालय मल्हीपुर में शुक्रवार को पेट दर्द की शिकायत पर सात बच्चियों को शिक्षकों व परिजनों ने सीएचसी चेनारी में भर्ती कराया। जहां उनकी इलाज चल रही है। बीमार बच्चियां भैया राम की 12 वर्षीय पुत्री नीता कुमारी, अनिल साह की 10 वर्षीय जुली कुमारी, राजेश कुमार की 11 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी, काशीनाथ की 12 वर्षीय पुत्री संध्या कुमारी, रंजन साह की 11 वर्षीय बच्ची प्रीति कुमारी, प्रवेश राम की 12 वर्षीय पुत्री राजनंदनी कुमारी, विंध्याचल साह की 11 वर्षीय पुत्री अनिता कुमारी की गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पीड़ित छात्राएं कक्षा पांच व छह की बताई जाती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...