कार्यालय संवाददाता, सितम्बर 24 -- यूपी के आगरा में एक झोला छाप डॉक्टर महिला की मौत के बाद शव छोड़कर फरार हो गया। महिला केवल पेट दर्द के इलाज के लिए गई थी। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। झोलाछाप अपने ऊपर कार्रवाई होने के डर से महिला का शव क्लिनिक में ही छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि अगली सुबह महिला का शव बरामद हुआ जिसके बाद महिला की मौत की जानकारी हुई। मामले में मिली जानकारी के अनुसार ट्रांस यमुना क्षेत्र में झोलाछाप की दुकान पर महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपित झोलाछाप शव को दुकान में चारपाई पर छोड़कर फरार हो गया। इस बारे में मृतक पूजा (30) के पति सुनील ने बताया कि वह मूल रूप से एटा का निवासी है। 15 दिन पहले ही ट्रांस यमुना के जीवन नगर में किराए पर रहने आए हैं। उनकी तीन बेटियां हैं। रविवार की रात पत्नी की तबीयत खराब ह...