मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चक महेशी थाना क्षेत्र के पूसा गांव के एक व्यक्ति ने पेट दर्द की दवा समझ कर चूहा मारने की दवा खा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। नगर थानेदार कमलेश कुमार ने मृतक की पत्नी का बयान दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक संजय महतो की पत्नी पूजा देवी ने पुलिस को बताया कि संजय को अचानक पेट में तेज दर्द उठा। उसने पेट दर्द की दवा समझकर चूहा मारने की दवा खा ली। कुछ ही देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह अपनी पत्नी के साथ नगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.