कानपुर, नवम्बर 20 -- जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड पर कार्यशाला आयोजित हुई। विभागाध्यक्ष डॉ विनय सचान ने बताया कि एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड गैस्ट्रोलॉजी के क्षेत्र में एक नवीन विधि है। पेट से संबंधित बीमारियों की जांच व इलाज आसान तरीके से बिना ऑपरेशन किया जा रहा है। इस विधि द्वारा लिंफ नोड, पेनक्रियाज एवं लिवर की बायोप्सी बिना ऑपरेशन के सटीक तरीके से ली जा सकती है। यह गॉलब्लैडर एवं पित्त की नलिकाओं की बीमारियां की जांच एवं इलाज के लिए भी बेहद कारगर है। चंडीगढ़ से आए डॉक्टर दक्ष खुराना ने कहा कि यह एक न्यूनतम इनवेसिव प्रक्रिया है, इसमें बहुत छोटा चीरा लगता है। यह पारंपरिक एंडोस्कोपी की तुलना में अधिक विस्तृत और सटीक परिणाम देता है। कार्यशाला में पेनक्रियाज की सिस्ट का ड्रेनेज, लिंफ नोड एवं लिव...