धनबाद, जनवरी 1 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। पेट्रोल मैन के साथ डीआरएम अखिलेश मिश्र ने धनबाद-गया रेलखंड पर मंगलवार की देर रात रेलवे ट्रैक की पेट्रोलिंग की। उन्होंने पेट्रोल मैन की सेफ्टी काउंसिलिंग भी की। डीआरएम धनबाद से गंगा-दामोदर एक्सप्रेस पर सवार होकर फुट प्लेटिंग निरीक्षण के लिए निकले। निरीक्षण के दौरान सभी पेट्रोल मैन सतर्कता से सिग्नल एक्सचेंज करते मिले। आपातकालीन जॉगल फिश प्लेट सफेद रंग में चिह्नित, बोल्ट ग्रीसिंग सहित उपलब्ध पाई गई तथा बोल्ट ओपनिंग भी नियमानुसार सही थे। पेट्रोल मैन ने सेफ्टी शूज और रेट्रो-रिफ्लेक्टिव जैकेट पहने थे। पेट्रोल मैन डायरी भी व्यवस्थित पाई गई। इस दौरान गैंग बीट संख्या 10, 11 और 12 की जांच की गई, जो क्रम में पाया गया। डीआरएम ने टनल संख्या-3 का भी निरीक्षण किया, वहां वॉचमैन ड्यूटी पर मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.