नई दिल्ली, फरवरी 18 -- नई दिल्ली, व.सं.। मलका गंज इलाके में स्थित पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल भराने के बाद युवक रुपये देने से बचने के लिए गाड़ी लेकर भागने लगा। इस कारण पेट्रोल भरने वाली पाइप टूटकर मशीन से अलग हो गई। पेट्रोलपंप कर्मियों ने पीछा कर कार सवार युवक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हंसराज कॉलेज के सामने स्थित आनंद सुपर सर्विस स्टेशन की यह घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है, लेकिन इसका वीडियो बुधवार को सामने आया है। पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने घटना पर नाराजगी जताई है। एसोसिएशन के मुताबिक, कार सवार युवक ने पंपकर्मी से अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरने को कहा। कर्मचारी ने टैंक खोलकर उसमें पाइप लगा दिया और पेट्रोल भरने लगा। पेट्रोल भरने के बीच में ही युवक कार लेकर भागने लगा। इस दौरान कार ...