लखनऊ, मार्च 27 -- बंथरा कोतवाली में ओम साईं पेट्रोल पम्प संचालक ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। जिसकी जांच पुलिस कर रही है। पहाड़पुर निवासी कौशलेंद्र सिंह का कटी बगिया में पेट्रोल पम्प है। जिसके सामने गड्ढा होने से ग्राहकों को आने जाने में असुविधा हो रही थी। इसे देखते हुए कौशलेंद्र मिट्टी डलवा कर मंगलवार को गड्ढा पटवा रहे थे। तभी विकास पटेल, दीपक, व कई अन्य लोग आकर विरोध करने लगे। पेट्रोल पम्प संचालक के साथ मारपीट की गई। इंस्पेक्टर बंथरा ने बताया कि गुरुवार को कौशलेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्व में विकास पटेल ने रिपोर्ट लिखाई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.