सीवान, फरवरी 12 -- दरौंदा। थाना क्षेत्र के करसौत स्थित पेट्रोल पंप पर 9 फरवरी की रात हथियार दिखाकर रंगदारी में पेट्रोल भरवाने की एफआईआर थाने में दर्ज कराई गई है। पेट्रोल पम्प के मालिक त्रिभुवन कुमार शुक्ला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में रामजी छपरा एवं कंगाली छपरा निवासी रजत कुमार उर्फ दाजू, पिंटु राम, मुन्ना कुमार एवं सुनील राम को आरोपित किया गया है। कहा गया है कि आरोपी हथियार दिखाकर पेट्रोल पंप कर्मियों में भय का माहौल बनाते हुए रंगदारी में पेट्रोल भरवाकर फरार हो गए। पुलिस मामलें की जांच कर रही है। पुलिस मामलें के उद्भेदन के लिए सीसीटीवी फुटेज ढूंढ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.