मुजफ्फर नगर, फरवरी 14 -- हाईवे स्थित एक पट्रोल पंप से तेल डलवाने के बाद रुपये मांगने पर कार सवार सेल्समैन को खिड़की पर लटकाकर करीब छह किलोमीटर तक घसीटते ले गए। साथियों ने पीछा किया तो आरोपी नावला कोठी के पास सेल्समैन को चलती कार से फेंककर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सेल्समैन को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बागपत के थाना सिंधावली के गांव रामनगर निवासी सुबोध गिरि पुत्र उदयवीर गिरी का नेशनल हाईवे 58 पर भैंसी गांव के पास पेट्रोल पंप है। दो दिन पहले एक स्विफ्ट कार में तीन युवक तेल डलवाने पहुंचे। उन्होंने कार में सेल्समैन मनोज शर्मा निवासी मेरठ से दो हजार रुपये का तेल डलवाया। सेल्समैन ने कार सवारों से रुपये मांगे तो उन्होंने कहा कि ऑनलाइन डाल दिए। सेल्समैन जैसे ही का...