बुलंदशहर, अप्रैल 24 -- कोतवाली क्षेत्र में ककोड़ रोड स्थित सावन फिलिंग स्टेशन पर बोतल में पेट्रोल ना देने पर मैनेजर की हत्या के आरोपी 25-25 हजार के इनामी दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में खाक छान रही थी। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस व स्वाट टीम सूचना के आधार पर चोला रोड पर हदीमपुर गेट के पास वाहनो की चेकिंग कर रही थी। उसी समय गांव जौली की ओर से बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये। जिनको रुकने का इशारा किया गया तो पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए बाइक को तेजी से लेकर जंगल की तरफ भागने लगे। कुछ दूरी पर बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गयी। बदमाशों द्वारा अपने आपको घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.