एटा, अक्टूबर 7 -- स्वास्थ्य केन्द्र में फायर ऑडिट के लिए टीम गठित की है। डीएम से गठित टीम ने मंगलवार को सीएचसी जैथरा, अलीगंज, पीएचसी जैथरा का निरीक्षण कर अग्निशमन उपकरणों की जांच की। जांच में टीम ने दो मंजिला भवन में फायर सिस्टम लगाने की आवश्यकता बताई। मंगलवार को अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का संयुक्त फायर ऑडिट हुआ। अलीगंज एसडीएम जगमोहन मोहन गुप्ता, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रशांत कुमार राणा और एसीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार ऑडिट में मौजूद रहे। ऑडिट का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में आग जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए सुरक्षा मानकों का मूल्यांकन करना था। निरीक्षण में अधिकारियों ने अस्पताल में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, उनकी कार्यक्षमता जांची। साथ ही आपातकालीन निकास मार्गों की स्थिति और उनकी पहुंच का भी मूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.