बदायूं, अप्रैल 29 -- क्षेत्र के चमरपुरा चंदौसी मार्ग पर स्थित पेट्रोप पंप पर मिलावटी तेल की शिकायत के बाद नाराज युवकों के हंगामा करने व आग लगाने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पेट्रोल पंप मालिक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कस्बा इस्लामनगर निवासी हाजी सलीम का चंदौसी मार्ग स्थित चंदोई चमरपुरा के बीच पेट्रोल पंप है। रविवार को पेट्रोल पंप पर दो युवक बाइक में तेल डलवाने आए थे। उनकी बाइक कुछ दूर जाकर बंद हो गई उहोंने बाइक को स्टार्ट किया, लेकिन उनकी बाइक स्टार्ट न हुई। उसके बाद दो युवक कैन में पेट्रोल लेकर पंप पर पहुंचे और उन्होंने सेल्समैन से मिलावटी पेट्रोल की शिकायत की। जब सेल्समैन में उनकी बात को नहीं सुना तो एक युवक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.