लखनऊ, अगस्त 16 -- गुडंबा के पैकरामऊ स्थित पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना करने पर दो युवकों ने कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। अन्य कर्मचारियों के बीच बचाव पर दोनों चले गए। कुछ देर बाद दोनों आरोपी अपने छह सात दोस्तों के साथ लौट कर आए और केबिन में घुसकर मैनेजर को पिटाई कर तोड़ फोड़ कर भाग निकले। मैनेजर की तहरीर पर गुडंबा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकीपुरम निवासी अंकित यादव गुडंबा स्थित राजीव फिलिंग स्टेशन पर मैनेजर हैं। राजीव के मुताबिक मंगलवार रात 9:30 बजे दो युवक पेट्रोल पंप के पास आकर सिगरेट पी रहे थे। कर्मचारी विनीत ने उन्हें यहां सिगरेट पीने से मना किया तो दोनों गालियां देने लगे। विनीत द्वारा विरोध जताने पर दोनों ने विनीत के थप्पड़ जड़ दिया। शोर सुनकर अन्य कर्मचारी पहुंचे और बीच बचाव कर दोनों को शांत कराया। इसके बाद दोनों चले ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.