लखनऊ, अगस्त 5 -- राजाजीपुरम स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दबंगों ने दो दोस्तों को दौड़ाकर पीटा। हाथ में पहने कड़े से मारकर सिर फोड़ दिया। मारपीट में इलाज कराने ले जा रहे दो माह के पपी की चोट लगने से मौत हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित की तहरीर पर तालकटोरा पुलिस एक नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ मारपीट, पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। राजाजीपुरम निवासी प्रफुल दीप श्रीवास्तव के मुताबिक एक अगस्त को सुबह 11 बजे वह दोस्त अक्षत के साथ पपी को दिखाने डॉक्टर के पास जा रहे थे। वह बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए राजाजीपुरम टेंपो स्टैंड के पास स्थित पेट्रोल पंप पर रुके थे। तभी पीछे अभिजीत सिंह आठ साथियों के साथ आ धमका। देखते ही आर...