बुलंदशहर, फरवरी 15 -- नगर क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार सवार युवकों द्वारा पेट्रोल पंप पर कैंटर चालक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। पीड़ित को हत्या की धमकी देते हुए उसका मोबाइल तोड़ दिया गया। यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में जिला मैनपुरी के नगला पजावा नई बस्ती क्षेत्र निवासी पीड़ित रामकिशन पाठक पुत्र सुरेश चंद्र पाठक ने तहरीर देकर बताया कि वह कैंटर चालक है। 8 फरवरी को अलीगढ़ से बुलंदशहर आ रहा था। चीनी मिल के पास एक पेट्रोल पंप पर उसने कैंटर रोका। तभी पीछे से एक काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी वहां पहुंची और उसमें से उतरे पांच-छह युवकों ने लाठी-डंडों एवं लात-घूंसों से उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। उसका मोबाइल तोड़ दिया गया। उसे ...