अंबेडकर नगर, मार्च 9 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पिछले दिनों टांडा रोड पर दहीरपुर के पास स्थित शिवाजी फिलिंग स्टेशन पर नो हेलमेट नो फ्यूल के आदेश का पालन करने के दौरान कुछ दबंगों ने सेल्समैन को दौड़कर पीट दिया था। मामले में अभी तक उचित कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे नाराज अंबेडकरनगर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने जिलाधिकारी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा है कि पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट नो फ्यूल के लिए दबाव न बनाया जाए बल्कि इसके लिए पुलिस की व्यवस्था की जाए। संगठन के जिलाध्यक्ष शेष कुमार वर्मा की अगुवाई में पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी से मुलाकात की और उनको शिवाजी फिलिंग स्टेशन पर हुई घटना के बारे में जानकारी दी। पदाधिकारियों ने कहा कि बिना हेलमेट के पेट्रोल न देने पर दबंगों ने पेट्रोल पंप के सेल्समै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.