सीवान, जनवरी 9 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। अब जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर आमजनों को निःशुल्क हवा, स्वच्छ शौचालय व पेयजल उपलब्ध कराना होगा। इस नियम का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। इस संदर्भ में डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने निर्देश जारी करते हुए इस संबंध में किसी प्रकार की शिकायत जिला आपूर्ति पदाधिकारी के मोबाइल नंबर 6287891651 पर की जा सकेगी। जिला परिवहन पदाधिकारी, नगर परिषद व नगर पंचायतों के अधिकारियों के साथ संबंधित प्रशासनिक व अधिकृत अधिकारी समय-समय पर इस नियम का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पेट्रोल पंपों का निरीक्षण करेंगे। यदि कोई पेट्रोल पंप इन निर्देशों का उल्लंघन करते हैं तो संबंधित पेट्रोल पंप संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निलंबन व रद्द करने की अनुशंसा की जायेगी। यह नियम तत्काल प्रभा...