लखीसराय, जनवरी 3 -- लखीसराय। जिला भले ही विकास के दावे करता हो, लेकिन जिले में संचालित दर्जनों पेट्रोल पंपों की हकीकत उन दावों की पोल खोलने के लिए काफी है। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों से लेकर शहरी व ग्रामीण इलाकों तक फैले पेट्रोल पंपों पर यात्रियों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं या तो पूरी तरह नदारद हैं या बेहद बदहाल स्थिति में हैं। सबसे गंभीर स्थिति शौचालय, पेयजल और हवा जांच (एयर प्रेशर) जैसी अनिवार्य सुविधाओं को लेकर देखने को मिल रही है, जिससे खासकर महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय मे पसरी गंदगी: जिले में दर्जनों पेट्रोल पंप संचालित हैं। बड़ी संख्या में ऐसे पंप हैं जहां शौचालय की कोई व्यवस्था ही नहीं है। भारतीय पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडिय...