बलरामपुर, मई 3 -- निरीक्षण बलरामपुर, संवाददाता। डीएम के निर्देश पर शनिवार को जिले के आधा दर्जन पेट्रोल पंपों की जांच की गई। मुख्यालय पर सदर एसडीएम हेमंत गुप्ता व पूर्ति निरीक्षक वीरेन्द्र यादव ने वीर विनय चौराहा व तहसील के पास स्थित पेट्रोल पंप की जांच की। यहां पर शौचालय व पेयजल सहित अन्य समस्याएं मिलीं। सदर एसडीएम हेमंत गुप्ता ने बताया कि शनिवार दोपहर तहसील के पास स्थित शशि पेट्रोल पंप व वीर विनय चौराहा स्थित पेट्रोल पंप की जांच की गई, जिसमें पेयजल, शौचालय, हवा मशीन, रेडियेटर, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा, शिकायत पुस्तिका, सीसीटीवी कैमरा, परिसर में साफ-सफाई, डीजल व पेट्रोल का पर्याप्त स्टाक, डस्टविन, पीयूसी आदि निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों पेट्रोल पंपों पर शौचालय व पेयजल की सुविधा नहीं थी। शशि पेट्रोल पंप पर हवा मशीन भी उपलब्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.