उन्नाव, फरवरी 11 -- सफीपुर। पत्नी से चल रहे विवाद के बीच समझौते की बातचीत खूनी साजिश में बदल गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मिलकर रेलवे के लोको पायलट पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसे पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गौरी गांव निवासी बालदत्त ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बेटा जयकरन सिंह रेलवे में लोको पायलट हैं। उसको ससुराल पक्ष ने सुनियोजित तरीके से जलाकर मारने की कोशिश की। बताया कि जयकरन की शादी 12 फरवरी 2023 को कानपुर चौबेपुर क्षेत्र के भट्टा कोठी निवासी गिरजाशंकर कुरील की बेटी दीपिका से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही दीपिका का व्यवहार ठीक नहीं था। वह छोटी-छोटी बातों पर विवाद करती थी और ड्यूटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.