मेरठ, जून 13 -- टीपी नगर क्षेत्र में दबंगई का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला और उसके पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले परिवार पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। आरोप है कि शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपियों से सेटिंग करके उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। शुक्रवार को पीड़ित पक्ष ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। टीपी नगर भोला रोड कृष्णा विहार कॉलोनी का रहने वाला दीपक अपने परिवार और क्षेत्र के कई लोगों को साथ लेकर शुक्रवार को टीपी नगर थाने पहुंचा। दीपक ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाली महिला मानसिक रोगी है। आरोप है कि यह महिला आए-दिन दीपक की पत्नी और पड़ोस के अन्य लोगों के साथ गाली-गलौज करती है। एक दिन पहले महिला और उसके पति ने अपने कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.