फरीदाबाद, मार्च 18 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। तिगांव थाना क्षेत्र के गांव सिडौला में पेट्रोल छिड़कर जलाई गई 32 साल की महिला ने मंगलवार को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला को 9 मार्च को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने के मामले में पुलिस ने महिला के पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बता दे कि यूपी के नोएडा के नया गांव सेक्टर-87 निवासी धर्मवीर नाथ ने बताया था कि उसकी बहन ऊषा देवी की शादी गांव सिडोला फरीदाबाद निवासी जरनेल नाथ से करीब 18 साल पहले हुई थी। इसी घर में उसकी दूसरी बहन सरिता की भी शादी अनिल के साथ हुई थी। उसकी बहन ऊषा को उसका पति जरनेल नाथ काम करने के लिए गांव झट्...