धनबाद, जनवरी 2 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता आईआईटी आईएसएम धनबाद में गुरुवार को कैंपस में छात्रों, शिक्षकों ने नए वर्ष का स्वागत विभिन्न माध्यम से किया। गुरुवार को निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने पेनमेन ऑडिटोरियम में नववर्ष के मौके पर छात्रों व शिक्षकों से भविष्य की योजनाओं पर बात की। उन्होंने उद्योग सहयोग, पूर्व छात्र संपर्क, हरित परिसर निर्माण, पेटेंट और अनुसंधान पर विशेष जोर देते हुए छात्रों के समग्र विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। निदेशक ने सभी से मिलकर संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान करते हुए सुखद, स्वस्थ और समृद्ध नववर्ष 2026 की कामना की। निदेशक ने फैकल्टी भर्ती में वृद्धि, नई शैक्षणिक कार्यक्रमों की शुरुआत, शोध एवं नवाचार को बढ़ावा, बेहतर प्लेसमेंट परिणाम, डिजिटल सुविधाओं का विस्तार, कैंपस सौंदर्यीकरण और स्वास्थ्य सुविध...