शामली, फरवरी 12 -- फोनपे चालू कराने के चक्कर में एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने पेटीएम बंद करने का झांसा देकर उसके खाते से 31,315 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। गांव सेवापुर निवासी प्रसन्न दास ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले फोनपे कनेक्शन लिया था, जो अभी सक्रिय नहीं हुआ था। पुराना पेटीएम खाता बंद कराने की सोच ही रहे थे कि मंगलवार को शामली में एक शादी के दौरान अज्ञात नंबर से फोन आया।कॉलर ने कहा पेटीएम बंद होगा, तभी फोनपे चालू होगा। इसके बाद ठग ने लिंक भेजा और प्रक्रिया बताने लगा। कुछ ही देर में तीन बार में 11,316 रुपये, 17,500 रुपये और 2,499 रुपये खाते से निकल गए।फोन कटने के बाद बैंक मैसेज देखकर ठगी का पता चला। साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...