कानपुर, फरवरी 7 -- चकेरी। सिपाही के पिता व जूस दुकानदार से पेटीएम बॉक्स ठीक करने का झांसा देकर 30 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। कोयलानगर के बाकेपुरम गणेशपुर मोड़ निवासी रामकृष्ण साहू के अनुसार उनकी साहू जी रिफ्रेशर ड्रिंक्स नाम से जूस की दुकान है। बेटा अंकित साहू लखनऊ में सिपाही है। 15 जनवरी को उनका पेटीएम बॉक्स खराब हो गया था। उन्होंने दिए गए नंबर पर शिकायत की थी। फिर 18 जनवरी की दोपहर को दुकान पर काले रंग की बाइक से हेलमेट लगाए दो युवक पहुंचे। आरोपितों ने बताया कि वह कंप्लेन पर पेटीएम से आए हैं। फिर बॉक्स ठीक करने का झांसा देकर मोबाइल और आधार कार्ड ले लिया। कहा कि बॉक्स उनके ही नेटवर्क और लिंक से ठीक होगा। इस दौरान सिम बदल दिया। इसके बाद बॉक्स को फिर आकर ठीक करने की बात कहकर चले गए। इसके बाद उनके खाते से 30 हजार रुपये पार हो गए। आरोप है क...