बोकारो, अप्रैल 1 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार थाना क्षेत्र के पतकी पंचायत के तहत पड़ने वाले बागजोबरा जंगल स्थित झरना बोन के पास सोमवार को पेटरवार पुलिस ने एक नर कंकाल बरामद किया है। जो क्षत विक्षत हो चुका था। नर कंकाल का प्रत्येक अंग अलग- अलग पड़ा हुआ था। इसके अलावे पुलिस ने एक ब्लू रंग का जीन्स पेंट भी बरामद की। पुलिस की ओर से बरामद हुए कपड़े और नर कंकाल के आधार पर बागजोबरा गांव निवासी सह मामा बिनोद रजवार ने करीब 109 दिनों से लापता दीपक कुमार रजवार के रूप में की। बरामद की गई नरकंकाल दीपक कुमार रजवार की है या नही इसका खुलासा डी एन ए टेस्ट होने के बाद ही मामले का पटाक्षेप हो पाएगा। अभी इस संबंध में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। क्या था मामला: बताया जाता है कि हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अचल जामो गांव निवासी गुंजन रजवार का पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.