बोकारो, सितम्बर 30 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। गोमिया के पूर्व विधायक बबीता देवी ने मंगलवार को दुर्गापूजा के महा अष्टमी के अवसर पर पेटरवार प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। पूर्व विधायक बबीता देवी ने पेटरवार प्रखंड के काटम कुल्ही, ईरगुवा, गागा, चिपुदाग, झिरके, सदमा कला, खत्री टोला, गुरुजुआ, मेला टांड़, तेनु चौक तथा चरगी गांव का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की प्रतिमा के दिव्य दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मां दुर्गा से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। पेटरवार के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचने पर पूजा समिति की ओर से पूर्व विधायक बबीता देवी को चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.