सीवान, मई 25 -- पचरुखी, एक संवाददाता। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भवानी मोड़ से प्रखंड मुख्यालय मोड़ तक भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसका नेतृत्व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह पटेल ने किया। जिसमें एक निजी कोचिंग के छात्र एवं क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान भारतीय सेना जिंदाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद की सेना के नारों से पद यात्रा गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा भवानी मोड़ से मुख्य मार्ग के रास्ते बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय मोड़ तक निकाली गई। यात्रा में शामिल युवाओं ने हाथ में तिरंगा झंडा थामकर राष्ट्र प्रेम दिखाया। तिरंगा पद यात्रा में शामिल भाजपा नेताओं ने कहा कि यह यात्रा हमारी सेना के शौर्य को सम्मानित करने के लिए है। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रविजय प्रकाश यादव उर्फ हैप...