सीवान, नवम्बर 13 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुक्रवार को निर्धारित है। मतगणना के दिन शहर में शांति व सुचारू यातायात संचालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। इस दौरान कई मुख्य सड़कों पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों, वाहन चालकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग करें ताकि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। यहां रहेगा वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, बड़ी मस्जिद से थाना रोड होते हुए शांति वट वृक्ष तक सभी प्रकार के वाहनों और ई-रिक्शा का परिचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग पर केवल पैदल यात्रियों और मोटरसाइकिल सवा...