बक्सर, जनवरी 29 -- ब्रह्मपुर(बक्सर), निज संवाददाता। रिश्वतखोरी के खिलाफ निगरानी ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह प्रभारी बीईओ एकता भाई लकी को 10 हजार घूस लेते उनके कार्यालय से ही रंगे हाथ धर-दबोचा। इसके बाद निगरानी की टीम घूसखोर बीईओ को अपने साथ लेकर पटना चली गई। गायघाट मिडिल स्कूल के शिक्षक सुधीर कुमार पाठक ने निगरानी से शिकायत किया था कि उनके एरियर के भुगतान के लिए बीईओ 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहे हैं। रिश्वत नहीं देने के कारण उन्हें काफी दिनों से परेशान किया जा रहा था। शिक्षक के आरोपों से संबंधित आवेदन का सत्यापन निगरानी की टीम ने किया। मामला सही पाकर गुरुवार की अपराहन करीब 3:00 बजे निगरानी डीएसपी रीता सिन्हा के नेतृत्व में एक टीम बीआरसी पहुंची । बीईओ एकता भाई लकी ने जैसे ही शिकायतकर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.