बोकारो, अक्टूबर 29 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन के निकट रेल कर्मी जीतन राम की बेटी रागिनी कुमारी (11 वर्ष) अपने रेल आवास के निकट स्थित कुएं में मृत अवस्था में पाई गई। मंगलवार को शव के मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया गया है की रागिनी 2 दिनों से लापता थी। चंद्रपुरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया हैं। मृतका बिरसा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कक्षा छह की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि 26 अक्तूबर की दोपहर रागिनी घर से गायब थी। उसकी हर संभावित जगह पर खोजबीन की गयी मगर वह नहीं मिली। सूचना चंद्रपुरा थाना को भी दी गयी। पता चला कि उसकी बातचीत सुदामडीह के एक लड़के से मोबाइल पर होती थी। पिता ने लिखित आवेदन में उसी लड़के पर हत्या का आरोप लगाया है। अभी तक स्पष्ट नहीं है कि उसकी नियोजित ढंग से हत्या की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.